Prerna Sushma Returns To Bhojpuri Silver Screen With Khesarilal Yadav
संघर्ष से वापसी कर रही है प्रेरणा कुछ ही भोजपुरी फिल्मो में अपनी अदाकारी का…
संघर्ष से वापसी कर रही है प्रेरणा
कुछ ही भोजपुरी फिल्मो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर कर छोटे पर्दे की ओर रुख करने वाली अभिनेत्री प्रेरणा सुषमा एक बार फिर से भोजपुरिया पर्दे पर वापसी कर रही है , वो भी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की भाभी के रूप में । जी हां , वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स की पराग पाटिल निर्देशित फिल्म संघर्ष में प्रेरणा सुषमा एक अहम किरदार में है जिसकी शूटिंग इन दिनों झारखंड के खूबसूरत लोकेशन पर चल रही है । आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर की इस अदाकारा की हालिया रिलीज दशहत में उनके पुलिस अधिकारी के किरदार को दर्शको ने काफी सराहा था ।


प्रेरणा इस फ़िल्म के बाद हिंदी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गई । यही नही उन्होंने छोटे पर्दे पर कई क्राइम बेस सीरीज में भी अभिनय किया है । प्रेरणा ने बताया कि संघर्ष में उनका किरदार काफी अच्छा और चुनौतीपूर्ण है । उन्होंने आगे कहा कि भाषा कोई भी हो किरदार का अच्छा होना जरूरी है । बहरहाल , प्रेरणा को अपने संघर्ष के किरदार से काफी उम्मीद है । ——–Uday Bhagat (PRO)