Posted by
admin on Nov 12, 2020 in
Astrology |
Comments Off on Do this work in Dhanteras, your luck will change. Dream of becoming a millionaire will be fulfilled, know how – Dr Atlanta Kaashhyap
Dhanteras में जरूर करें ये काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत | करोड़पति बनने का सपना होगा पूरा, जानिए कैसे – Dr Atlanta Kaashhyap धनतेरस अर्थव्यवस्था का महापर्व है। भारत सरकार ने धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है | दिवाली का पर्व धनतेरस (Dhanteras) से शुरू होता है | कुबेर भगवान का त्यौहार धनतेरस इस बार शुक्रवार यानी 13 नवंबर को है | धनतेरस दो शब्दों से मिलकर बना है धन + तेरस इसका अर्थ है धन और दिन 13 | मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है उसमें लाभ होता है, धन-धान्य के भरेंगे भंडार | धन संपदा में वृद्धि होती है | इस दिन लक्ष्मी की पूजा की जाती है | धन्वंतरि भी इसी दिन अवतरित हुए थे इसी कारण इसे धन तेरस कहा जाता है | दीपावली के अवसर पर कार्तिक त्रयोदशी-धनतेरस को भगवान धन्वंतरि की पूजा करने के बाद इंसान की हर कामना पूरी होती है और उन्हें शुभ लाभ मिलता है | देवताओं व असुरों द्वारा संयुक्त रूप से किये गये समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त हुए चौदह रत्नों में धन्वन्तरि व माता लक्ष्मी शामिल हैं | धनतेरस, दीपावली पर जरूर करें ये उपाय, होगा लाभ, रहेगी धनवर्षा, मान्यता है कि धनतेरस के दिन, अनमोल खजाना, धन 13 गुणा वृद्धि होती है | धनतेरस के दिन पूजा करने के बाद इंसान की हर कामना पूरी होती है और लाभ मिलता है | (1) धनतेरस या दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश और कुबेर पूजन करने के बाद रात को 21 चावल के दाने को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर धन रखने वाली जगह पर रख दें | धनतेरस के दिन इस उपाय से आर्थिक संपन्नता आती है | (2) अगर आपके पास धन नहीं टिकता है या फिर हमेशा ही धन की कमी रहती है | तो धनतेस से दीपावली के दिन तक आप देवी लक्ष्मी...