Bhojpuri Film Border To Start Shooting Soon A Niruha Entertainment Pvt. Ltd. Presentation

जल्द शुरु होगी बॉर्डर निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की अगली और भोजपुरी फ़िल्म जगत की…

जल्द शुरु होगी बॉर्डर

निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की अगली और भोजपुरी फ़िल्म जगत की बहुचर्चित फ़िल्म बॉर्डर की शूटिंग जल्द ही शुरु होगी । निर्माता प्रवेश लाल यादव , लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा और कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव इन दिनों लोकेशन के चयन के लिए छतीसगढ़ में हैं जहां फ़िल्म के पहले चरण की शूटिंग होगी । इनके साथ फ़िल्म के एक्शन डायरेक्टर   भी उन दुर्गम लेकिन खूबसूरत लोकेशन का जायजा ले रहे हैं जहाँ फ़िल्म का एक्शन दृश्य फिल्माया जाएगा ।

निर्माता प्रवेश लाल यादव ने बताया कि फ़िल्म की भव्यता के अनुसार बॉर्डर को छत्तीसढ़ के अलावा रेगिस्तानी इलाको में भी फिल्माया जाएगा । फ़िल्म में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं जबकि  फ़िल्म जगत के कई  नामचीन कलाकार फ़िल्म में  होंगे । उल्लेखनीय है कि  जुबली स्टार निरहुआ इन दिनों लगातार ऐसी फिल्मो में काम कर रहे हैं जो भव्यता के लिहाज से किसी भी बड़ी हिंदी फिल्मों से कम नही है । बॉर्डर भी उसी तरह की फ़िल्म होगी ।  ———Uday Bhagat (PRO)