Mega Star Ravi Kishen In Bhakti Mood On Hanuman Jayanti
हनुमान जयंती पर भक्ति भाव मे दिखे रवि किशन भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार और शिवभक्त…
हनुमान जयंती पर भक्ति भाव मे दिखे रवि किशन
भोजपुरी फिल्मो के मेगास्टार और शिवभक्त रवि किशन हनुमान जयंती पर भक्ति भाव मे सराबोर दिखे । रवि किशन के निजी पी आर ओ उदय भगत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर रवि किशन की एक फोटो शेयर की है जिसमे वे हवन की थाली लेकर ध्यान की मुद्रा में हैं ।

उल्लेखनीय है कि रवि किशन की छवि एक धार्मिक अभिनेता की छवि है । किसी भी मंच पर हों वे अपने शब्दों की शुरुआत हर हर महादेव से करते हैं । उनके घर पिछले 11 साल से गणेश उत्सव मनाया जाता है । पिछले साल गुजरात मे शूटिंग के दौरान नवरात्रि होने के कारण उन्होंने कन्या पूजन की थी उसका वीडियो और फ़ोटो भी काफी वायरल हुआ था । रवि किशन ने बताया आध्यत्म ना सिर्फ आत्मिक शांति व शुद्धि प्रदान करता है बल्कि बुरे विचारों का विनाश भी करता है ।-
—Uday Bhagat (PRO)