Actress Roopa Singh Birthday Celebrated With Friends & Celebrities

अभिनेत्री रूपा सिंह का जन्मदिन मना कई फिल्मो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी…

अभिनेत्री रूपा सिंह का जन्मदिन मना

कई फिल्मो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी अदाकारा रूपा सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया । रूपा सिंह की दोस्त अभिनेत्री रितिका शर्मा ने रूपा के को स्टार प्रिन्स सिंह राजपूत के सहयोग से रूपा के लिये एक सरप्राइज पार्टी रखी जिसमे निर्माता दीपक जैन ,  निर्देशक रितेश ठाकुर , निर्मात्री अदाकारा नेहाश्री , अभिनेता देव सिंह , जमाल खान , सुवोध सेठ ,  धनजंय तिवारी , विजय यादव , संगीतकार राजेश झा सहित फ़िल्म जगत के सभी लोग मौजूद थे ।

इसके पूर्व निर्मात्री अदाकारा नेहाश्री ने भी अपने कार्यालय में मीडिया की मौजूदगी में रूपा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया । रूपा ने बताया कि इस साल का उनका जन्मदिन उनके दोस्तों ने यादगार बना दिया । ———-Uday Bhagat (PRO)