Rabba Ishq Na Hovay First Look Poster Launched On Navratri

नवरात्र पर लांच रब्बा इश्क़ ना होवे का पहला पोस्टर गौतम सिंह प्रस्तुत निर्देशक प्रमोद…

नवरात्र पर लांच रब्बा इश्क़ ना होवे का पहला पोस्टर

गौतम सिंह प्रस्तुत निर्देशक प्रमोद शास्त्री व युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू  की बहुचर्चित फ़िल्म रब्बा इश्क़ का होवे का फर्स्ट लुक नवरात्र के अवसर पर लांच किया गया । फ़िल्म के  पोस्टर में अरविंद अकेला कल्लू का दो रूप नजर आ रहा है एक मे वे रौद्र रूप में हैं तो दूसरे में फ़िल्म की दोनों अभिनेत्री रितु सिंह व कनक यादव के साथ भागते नजर आ रहे हैं । इनके अलावा भोजपुरिया खलनायिकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा  , बताशा चाचा मनोज सिंह टाईगर , युवा खलनायक देव सिंह की झलक भी पोस्टर में है ।

 

उल्लेखनीय है कि रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह , निर्मात्री हैं कनक यादव और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव । रब्बा इश्क़ ना होवे के लेखक प्रमोद शास्त्री व एस के चौहान है जबकि गीतकार है मनोज मतलबी, एस के चौहान , श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी के गीतों को संगीत से संवारा है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने । फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल , एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे,  कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू , रितु सिंह , कनक यादव , मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर , देव सिंह , दीपक सिन्हा ,  सोनिया मिश्रा , कमलाकांत मिश्रा , अजय मिश्रा , रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं ।    ——–Uday Bhagat (PRO)