Arvind Akela Kallu Chhath Song Gets 6 Lakh Views On Youtube In One Day
अरविन्द अकेला कल्लू के छठ गीत को मिले एक ही दिन में 6 लाख अभिनय…
अरविन्द अकेला कल्लू के छठ गीत को मिले एक ही दिन में 6 लाख
अभिनय और गायिकी के जरिये युवा दिलों की धड़कन बन चुके युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू का कोई भी गीत चाहे वह पारंपरिक हो, भक्ति हो या सदाबहार हो, सभी गीतों को संगीतप्रेमियों का भरपूर प्यार मिलता है। महापर्व छठ पूजा हेतु छठ मईया को समर्पित ‘असो छठ करे के’ छठ गीत को एक ही दिन में 6 लाख से अधिक लोगों ने यू ट्यूब पर देखा है। इस गीत को रिलीज किया है आदिशक्ति फिल्म्स म्यूजिक कंपनी ने।

निर्माता मनोज मिश्रा की सुपरहिट प्रस्तुति अरविन्द अकेला कल्लू के मधुर स्वर में गाया गया इस छठ गीत में गायिका दुजा उज्ज्वल ने भी स्वर दिया है। संगीतकार बाबला जी तथा गीतकर पवन पांडेय हैं। परिकल्पना अरविन्द मिश्रा का तथा सहयोग हनुमान पांडेय, सुजीत मीडिया, अखिलेश कश्यप का है।—–Ramchandra Yadav (PRO)