Mridang Gets U/A Censor Certificate After Going Thru Many Hurdles

आखिरकार मृदंग को मिली सेंसर की हरी झंडी लंबे समय तक सेंसर बोर्ड की गलत…

आखिरकार मृदंग को मिली सेंसर की हरी झंडी

लंबे समय तक सेंसर बोर्ड की गलत नीतियों के कारण अटकी पड़ी हिंदी फिल्म मृदंग – एन अनएक्स्पेक्टेड जर्नी को आखिरकार सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है । सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को यू ए सर्टिफिकेट दे दिया है । उल्लेखनीय  है कि टीजर और गाने की लॉन्चिंग के बाद से ही सोशल मीडिया में फ़िल्म को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थी । कुछ लोगो ने तो इस फ़िल्म को हिंदुत्व के खिलाफ दुष्प्रचार तक करा र दिया था ।

निर्माता निर्देशक रितेश एस कुमार ने सेंसर बोर्ड में अप्लाय कर रिलीज डेट तक घोषित कर दी थी , लेकिन सेंसर बोर्ड के नए नियम के तहत सेंसर मिलने में काफी लंबा वक्त लग गया । निर्देशक रितेश एस कुमार ने बताया कि जल्द ही रिलीज की तारीख घोषित की जाएगी ।   उल्लेखनीय है द डायरेक्टर्स कट के बैनर तले बनी मृदंग के निर्देशक हैं रितेश एस कुमार । मृदंग में  मनोज कुमार राव , रोज लश्कर, आदित्य सिंह , मजहर खान , वीणा  पांडेय, अजिताभ तिवारी , बीरेंद्र गुप्ता आदि मुख्य भूमिका में हैं । मृदंग के एडिटर आनंद ए राम, सिनेमेटोग्राफर नवीन वी मिश्रा ,  गीतकर  चुनमुन पंडित संगीतकार चुनमुन पंडित व रामविजय चंद्रन है । फ़िल्म के प्रचारक उदय भगत हैं ।