जय श्री कृष्ण। बार्शी की सुप्रसिद्ध समाजसेविका और शिक्षिका अनुराधा दीपक करवा बचपन से ही नृत्य और नाटिका के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। मात्र 10 वर्ष की आयु से ही उन्होंने विद्यालय के वार्षिक समारोह हेतु बच्चों को नृत्य और नाटिका सिखाने का कार्य नि:शुल्क प्रारंभ किया। उन्होंने B. Ecommerce तथा D.T.L. की शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ हैंडराइटिंग एनालिसिस (ग्राफोलॉजी) का कोर्स भी पूरा किया। कॉलेज जीवन में उन्होंने भारतीय नृत्य (जोगवा) और नाटिका में ऑल इंडिया नेशनल लेवल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और चेयरमैन पुरस्कार प्राप्त कर अपने कौशल का परिचय दिया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से उन्होंने अप्रैल 2014 में स्माईली किड्स क्लब, बार्शी की स्थापना की। लॉकडाउन (2019-21) के दौरान उन्होंने गीता परिवार से जुड़कर भगवद्गीता के 18 अध्याय कंठस्थ किए और गीताव्रती परीक्षा व श्रृंगेरी मठ की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही ₹21,000 की राशि और प्रमाणपत्र भी हासिल किया। इसी दौरान उन्होंने संस्कृत में डिप्लोमा और M.A. की शिक्षा प्राप्त की। अनुराधा जी को रोटरी क्लब ऑफ बार्शी द्वारा राष्ट्रीय शिल्पकार पुरस्कार, श्रद्धा इंस्टीट्यूट से राइजिंग स्टार पुरस्कार, स्किल एजुकेशन की ओर से गणित गुरु रत्न सम्मान और भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने बार्शी में वैदिक गणित की पहली शाखा भी शुरू की। वर्तमान में वे बच्चों को संस्कृत, गीता, स्तोत्र, श्लोक, अबैकस, वैदिक गणित, योग, हास्ययोग, लाठीकाठी, फिनिक्स, गांधारी विद्या और स्कूल सिलेबस के साथ-साथ जीवन मूल्यों की शिक्षा भी दे रही हैं। स्माईली किड्स क्लब, बार्शी बच्चों को एक ही छत के नीचे सभी कलाएं सीखाने का अद्वितीय प्रयास है। अनुराधा दीपक करवा : बच्चों के लिए समर्पित जीवन Post navigation देश के टॉप 50 आइकॉन में शामिल हुए सर्वेश कश्यप मुम्बई के भव्य कार्यक्रम में टॉप 50 आइकॉन अवार्ड्स 2025 से सम्मानित होंगे Anuradha Deepak Karwa: A Journey Dedicated To Children’s Growths