फिल्म निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव के निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग भव्य पैमाने पर मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यूथ स्टार प्रेम सिंह और स्टार अभिनेत्री रक्षा गुप्ता की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिये प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता और निर्देशक विजय यादव की तिकड़ी की चर्चा फिल्मी गलियारों में जोरों पर है। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से बिग लेवल पर उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू कर दी गई है। इस फिल्म की पारिवारिक और भावनात्मक कहानी दर्शकों के दिलों को छूने वाली है। मजबूत निर्देशन, भावनात्मक कहानी, दमदार अभिनय और संगीत के साथ यह फिल्म आने वाले समय में दर्शकों के बीच खास पहचान बना सकती है। फिल्म की शुरुआत को लेकर कलाकारों और टीम में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. और सुरिंदर यादव प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ के निर्माता व निर्देशक विजय यादव हैं। सह-निर्माता महेंद्र यादव हैं। इस फिल्म में निर्माता और निर्देशक दोनों जिम्मेदारी विजय यादव संभाल रहे हैं, जो इससे पहले भी कई फिल्मों का निर्माण और मार्केटिंग कर चुके हैं। इस फिल्म की कहानी और पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है, जो सामाजिक भावनाओं और रिश्तों को गहराई से दर्शाने के लिए जाने जाते हैं। तकनीकी पक्ष को मजबूती देने के लिए डीओपी सुनील अहिरे कैमरे की कमान संभाल रहे हैं, वहीं कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा और रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, मनोज द्विवेदी, रजनीश झांजी, अनीता रावत, पूर्वी दूबे, भानु पांडेय, लियाकत अली, रानी सिंह, यादवेंद्र यादव, और शाहिद शम्स, खुशी मौर्य एवं बाल कलाकार चाहत राज आदि कलाकार नजर आएंगे। विजय यादव ने बताया कि मेरे निर्देशन में बन रही हमारी यह भोजपुरी ‘स्वर्ग से सुंदर’ एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सकारात्मक संदेश भी देगी। प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता बहुत ही सुलझे कलाकार हैं, उनके साथ फिल्म करने का अनुभव काफी सुखद और सहज है। फिल्म की पूरी यूनिट सपोर्टिंग नेचर की है।’ प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ की शूटिंग शुरू हुई भदोही में Post navigation Tarun Parihar – India’s First Voice Astrologer Bringing Spiritual Solutions To Modern Life Bollywood Actress Smita Gondkar Was A Special Guest At The Prestigious Workshop “Ultimate Millionaire Blueprint” Conducted In Lonavala