संगीत जगत में उनके योगदान और उपलब्धियों को देखते हुए फाउंडेशन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुंबई, 25 नवंबर 2026। भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के के नाम से समर्पित प्रतिष्ठित संस्था दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन ने अपनी मैनेजिंग कमेटी का विस्तार करते हुए संगीत जगत की जानी-मानी हस्ती पंडित सोमेश कुमार माथुर को मैनेजिंग कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट (Vice President) नियुक्त किया है। फाउंडेशन के मानद चेयरमैन एवं लेखक-निर्देशक अशफाक खोपेकर तथा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बाबूभाई थीबा द्वारा 24 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के माध्यम से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति दो वर्षों के कार्यकाल के लिए की गई है। फाउंडेशन के अनुसार, पंडित सोमेश कुमार माथुर की संगीत जगत में उपलब्धियों और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे मनोरंजन जगत के कलाकारों, तकनीशियनों और फिल्म उद्योग से जुड़े कामगारों के कल्याण एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देंगे। दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन लंबे समय से फिल्म एवं मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों, संगीतकारों, तकनीशियनों और कामगारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए कार्यरत है। नई नियुक्ति से फाउंडेशन की गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर फाउंडेशन के मानद चेयरमैन अशफाक खोपेकर ने विश्वास व्यक्त किया कि पंडित सोमेश कुमार माथुर अपने अनुभव और कार्यक्षमता से संस्था को नई दिशा देने तथा कलाकारों और तकनीशियनों के हितों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। hu फाउंडेशन का अगला अवार्ड समारोह दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में मुंबई के जुहू-विले पार् Follow On Social Media https://www.instagram.com/somesh.mathur दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की मैनेजिंग कमेटी में पंडित सोमेश कुमार माथुर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त Post navigation Cinematographer ‘Garudavega’ Anji Makes His Bollywood Directorial Debut With Multi-Lingual Crime Thriller ‘Unexpected – Safed Sach’, Starring Sanjay Kapoor, Prashant Narayanan & Esther Anil