जयपुर, राजस्थान : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और मशहूर फिल्ममेकर एवं इन्फ्लुएंसर दीपक सारस्वत की खास मुलाकात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। Bharat Podcast पर हुई इस विशेष बातचीत में दीपक सारस्वत ने महाराज जी के सामने कई ऐसे सवाल रखे, जो अक्सर लोगों के मन में उठते हैं। पर्चा कैसे खुलता है? क्या यह बालाजी का चमत्कार है? क्या सच में अंतर्ज्ञान से किसी अनजान व्यक्ति के बारे में सब कुछ पता चल सकता है? आखिर बागेश्वर धाम में पर्दे के पीछे क्या-क्या होता है?

बातचीत के दौरान दीपक सारस्वत ने पर्चा सिस्टम को लेकर सवाल किया, जिस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह सब बालाजी की कृपा से होता है। उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत शक्ति मानने के बजाय ईश्वरीय कृपा और अंतर्ज्ञान से जुड़ा बताया।

सामाजिक एकता पर अपनी बात रखते हुए महाराज जी ने कहा कि वह जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एक भारतीय के रूप में जोड़ना चाहते हैं। वहीं, बागेश्वर धाम में प्रतिदिन कम से कम 20 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था, अनंत अंबानी के सहयोग और प्रस्तावित निःशुल्क अस्पताल को लेकर भी कई अहम जानकारियां साझा कीं।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसी बड़ी हस्तियों के धाम पहुंचने से लेकर आम लोगों के लिए धाम के खुले होने तक, दीपक सारस्वत ने कई मुद्दों पर महाराज जी से सीधे सवाल किए।

क्या पर्चा वास्तव में बालाजी की कृपा से खुलता है? क्या अंतर्ज्ञान से किसी व्यक्ति के मन की बात जानी जा सकती है? और क्या बागेश्वर धाम सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि एक बड़ा सेवा केंद्र भी बन रहा है?

इन तमाम सवालों और जवाबों के लिए देखिए दीपक सारस्वत के साथ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की पूरी खास बातचीत, सिर्फ Bharat Podcast पर।

बागेश्वर बाबा ‘धीरेंद्र शास्त्री’ और विख्यात वक्ता ‘दीपक सारस्वत’ आमने-सामने! पर्चा, चमत्कार और सनातन पर हुए तीखे सवाल-जवाब

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *