भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार राकेश मिश्रा और ट्रेंडिंग स्टार सिंगर शिल्पी राज की जादूगरी अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘दिलवा बा रुई जइसन’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इस गाने के वीडियो में राकेश मिश्रा और एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज ने गजब की जोड़ी जमाई है, जो संगीतप्रेमियों के बीच भरपूर धमाल मचा रही है। एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज और राकेश मिश्रा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी और शानदार केमिस्ट्री ने वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं। गाने का फिल्मांकन बेहद खूबसूरत और मनोरम लोकेशंस पर किया गया है, जो दर्शकों को एक बेहतरीन विजुअल ट्रीट दे रहा है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘दिलवा बा रुई जइसन’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राकेश मिश्रा, शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस निकिता भारद्वाज ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार विनय निर्मल ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर रोशन यादव, एडिटर परवीन यादव हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘हम हमेशा अपने दर्शकों के लिए नया भोजपुरी लोकगीत ‘दिलवा बा रुई जइसन’ लेकर आये हैं, जो युवाओं से लेकर हर वर्ग के संगीत प्रेमियों को पसंद आएगा। राकेश मिश्रा, शिल्पी राज और निकिता भारद्वाज की तिकड़ी ने इस प्रोजेक्ट में कमाल का काम किया है और हमें खुशी है कि दर्शकों से इसे इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।’ वहीं एक्टर सिंगर राकेश मिश्रा ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार सर के साथ काम करना हमेशा से एक शानदार अनुभव रहता है। ‘दिलवा बा रुई जइसन’ के बोल बेहद खूबसूरत हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं। उम्मीद है कि हमारे फैंस इस गाने पर जमकर रील्स बनाएंगे और अपना प्यार बरसाएंगे।’ सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘यह गाना बहुत ही प्यारा और एनर्जेटिक है। रत्नाकर कुमार सर जब इसकी मेकिंग की प्लानिंग कर रहे थे, तभी हमें लग गया था कि यह दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाएगा। इस गाने को प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस का दिल से धन्यवाद।’ राकेश मिश्रा और शिल्पी राज का नया धमाकेदार लोकगीत ‘दिलवा बा रुई जइसन’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज Post navigation Rocket Reels Announces 8 New Originals With Director Sajan Agarwal Featuring Seema Pahwa, Zakir Hussain, Namit Das, Vikram Kochhar, Brijendra Kala & Dayanand Shetty निर्माता धरमवीर और निर्देशक मनोज सेन की भोजपुरी फिल्म ‘मेरी दुल्हन वीआईपी’ का फर्स्ट लुक हुआ लॉन्च, इंदु सेन और बबलू चक्रवर्ती मचायेंगे धमाल