भोजपुरी संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज की आवाज में सजा नया भोजपुरी गीत ‘छतिये पे’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री माही श्रीवास्तव अपने आकर्षक अंदाज और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। यह गीत प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गीत रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर युवा वर्ग के बीच इस गाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गीत के बोल एमपी यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत कान्हा सिंह ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। वीडियो में माही श्रीवास्तव की शानदार प्रस्तुति और शिल्पी राज की मधुर आवाज का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है। गाने की सिनेमैटोग्राफी रंजन ने की है और कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है। एडिटिंग आलोक गुप्ता तथा डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है। इस पूरे प्रोजेक्ट को अनंजय रघुराज ने कॉन्सेप्ट और मैनेज किया है। निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा दर्शकों की पसंद और भोजपुरी संस्कृति को ध्यान में रखकर बेहतरीन गीत प्रस्तुत करता है। ‘छतिये पे’ एक मनोरंजक और शानदार गीत है, जिसे हमारी पूरी टीम ने बड़े समर्पण के साथ तैयार किया है। हमें विश्वास है कि यह गीत दर्शकों को खूब पसंद आएगा और लंबे समय तक उनकी प्लेलिस्ट का हिस्सा बना रहेगा।’ गायिका शिल्पी राज ने कहा कि ‘छतिये पे’ मेरे दिल के बहुत करीब है। इस गाने को गाते समय मैंने हर भाव को महसूस करने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को मेरी आवाज और यह गीत पसंद आएगा। दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही हमें लगातार बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है।’ अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा ‘इस गाने की शूटिंग का अनुभव बेहद शानदार रहा। गाने की कहानी, संगीत और टीम का सहयोग बहुत अच्छा था। मैंने अपने किरदार को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ निभाया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे इस नए अंदाज को पसंद करेंगे और गाने को भरपूर प्यार देंगे।’ माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘छतिये पे’ रिलीज, दर्शकों को खूब भा रहा है गीत Post navigation Deepak Parashar, Dilip Sen, Sunil Pal, And Singer Ritu Pathak Honored At The “7th Bollywood Iconic Awards 2026” धीरू यादव और केशव महेश्वरी की नई क्रांति भोजपुरी फिल्म ‘राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी’ की शूटिंग कंप्लीट वाराणसी में