भोजपुरी लोकगीतों की आत्मा गॉंव की खाँटी मिट्टी और संस्कृति में बसी होती है। इसी बात पर ध्यान खींचने के लिए देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ का निर्माण फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके वीडियो में पारंपरिक पहनावे और गाँव के लोकेशन दिखाया गया है। बता दें कि भोजपुरी संगीत जगत में अपनी गायकी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और अपनी अदाओं से बिजली गिराने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच तहलका मचाने आ गई है। देसी अंदाज और मिट्टी की खुशबू को समेटे यह देसी गाना दर्शकों के मन को लुभाने वाला है और शहर में रहने वाले लोगों को गांव की ओर खींचने वाला है। यह गाना देसी अंदाज में फिल्माया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है। यह देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस लोकगीत में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का जादू खूब चल रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह देसी लुक में किसी भी महफिल को लूटने का दम रखती हैं। उन्होंने पारंपरिक भोजपुरी परिधान पहना है और उनके एक्सप्रेशंस गाने की जान हैं। माही की सादगी और उनके नृत्य कौशल ने इस लोकगीत को विजुअली बेहद आकर्षक बना दिया है। इस गाने के बोल पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश पर लिखे गए हैं। इसमें माही श्रीवास्तव अपने पति के प्रति व्यक्त करते और पति का बखान करते हुए कहती है कि… लुगिंयाँ के चेट मारी बाँहिं के पगरिया, बाँहिं के पगरिया, अरे मछरिया मारे चलले, हमरो संवरिया मछरिया मारे चलले…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने देसी लुक में बिजली गिराकर महफ़िल लूट लिया है। इस गाने को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस गीत को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘शिल्पी राज की आवाज में वो मिट्टी की सोंधी खुशबू है जो सीधे दिल को छूती है। बात करें एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की तो वो देसी लुक और एक्सप्रेशंस इस गाने में जान फूँक दिया है। इस गाने से माध्यम से गांव से दूर शहर में रह रहे लोगों को उनके गांव से जोड़ने का हमने एक प्रयास किया है।’ वहीं शिल्पी राज ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार हमेशा क्वालिटी और अच्छे कंटेंट वाले गाने लाते हैं। यह गाना को गाकर मुझे दिल से बहुत अच्छा लगा है।’ इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस सांग में सिंगर शिल्पी राज की खनकती आवाज ने गाने में ऊर्जा भर दी है। देसी लुक में और गांव में शूटिंग करके मुझे बहुत अच्छा लगा था। यह गाना दिल को सुकून देने वाला है।’ रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज, माही श्रीवास्तव और विजय चौहान का देसी लोकगीत ‘मछरिया मारे चलले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज Post navigation “ATHAHA” Beyond The Boundaries Solo Show Of Paintings By Well-Known Artist Alka Bhrushundi At Jehangir Art Gallery Dr. Sanjay Kumar Honoured With Bharat Gaurav Samman For Outstanding Contribution To Sports And Society