भोजपुरी सिनेमा में एक नया इतिहास रचते हुए ‘लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी’ के बैनर तले एक साथ 11 बड़े बजट की भोजपुरी फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त करके हृदयस्पर्शी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन सिद्धार्थनगर में बड़े पैमाने पर शुरू कर दी गई है। इस केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस चाँदनी सिंह तथा बहुमुखी अभिनय प्रतिभा के धनी विष्णु मौर्य नज़र आएंगे। चाँदनी सिंह इस फिल्म में संजीदा और प्रभावशाली किरदार में दिखाई देंगी, तो वहीं विष्णु मौर्य एक ऐसे युवा की भूमिका में हैं, जो अपने परिवार के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर चुनौती से टकरा जाता है। इनके साथ ही फिल्म में इंडस्ट्री के और भी कई बेहतरीन कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, बड़ी शिद्दत से सिनेमा जगत में अपन योगदान दे रही हैं। फिल्म के कुशल निर्देशन की जिम्मेदारी मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक चन्दन सिंह संभाल रहे हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संगीता यादव हैं। लेखक संतोष पाल, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, आर्ट डायरेक्टर नागेंद्र गुप्ता, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा परी, असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नागेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर विनायक पांडेय, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं। मुख्य कलाकार चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, रिंकू आयुषी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, नंदिनी गुप्ता, अन्नू रस्तोगी, प्रियंका जैसवाल आदि हैं। फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने बताया कि ‘हमारा उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा में साफ-सुथरी, पारिवारिक और उच्च गुणवत्ता वाली कहानियों को आगे लाना है। 11 फिल्मों का एक साथ मुहूर्त करना और शूटिंग की शुरुआत करना नहीं, बल्कि भोजपुरी दर्शकों को बेहतरीन मनोरंजन देने का एक संकल्प है।’ वहीं, इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक चन्दन सिंह ने कहा कि ‘एक ही बैनर से 11 फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त होना इस बात का प्रमाण है कि ‘लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी’ भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक दूरगामी दृष्टिकोण और बड़े बजट के साथ कदम रख चुका है। इस भव्य कदम से न केवल भोजपुरी सिनेमा के कंटेंट में सुधार आएगा, बल्कि नए और अनुभवी कलाकारों तथा तकनीशियन को रोजगार के बेहतरीन अवसर भी प्राप्त होंगे।’ फिल्म अभिनेता विष्णु मौर्य ने बताया कि ‘स्थानीय संस्कृति, रीति-रिवाजों और देहाती लोकेशन को फिल्म के कैनवास पर बहुत ही खूबसूरती से उतारा जा रहा है। ‘परिवार के रखवाला’ एक बेहद दिल छू लेने वाली कथावस्तु पर आधारित है, जो पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की गरिमा और त्याग को दर्शाती है।’ फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चन्दन सिंह ने 11 भोजपुरी फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त करके ‘परिवार के रखवाला’ की शूटिंग शुरू किया सिद्धार्थ नगर में Post navigation Vaishnavi Chalke The Winner Of Queen Of Global International 2026 At International Crowning 2026 Held At Raddison Hotel Mumbai, The Pageant Presented By Joill Entertainments 7th DPIAF Lifestyle Iconic Award & 3rd DPIAF OTT Influencer & Youtuber Iconic Award 2026 In Delhi