भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने हमेशा से ही अपनी माटी, संस्कृति, और पारिवारिक मूल्यों से जुड़े गानों को प्राथमिकता दी है। इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने दर्शकों और श्रोताओं के लिए एक बेहद ही मर्मस्पर्शी और भावुक कर देने वाला भोजपुरी लोकगीत ‘माँ’ रिलीज किया है। यह गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है और श्रोताओं के दिलों-दिमाग पर छाने लगा है। भोजपुरी जगत की बेहद लोकप्रिय और सुरीली आवाज की मल्लिका, मशहूर फिल्मी गायिका प्रियंका सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ लोकगीत ‘माँ’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में न केवल प्रियंका सिंह की गायकी का जादू है, बल्कि इसके वीडियो में भी माँ की ममता का दर्द बयां कर रही हैं। इसमें कलाकारों के जीवंत परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। है। यह गाना इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि जब बेहतरीन गायकी और स्वाभाविक अभिनय का संगम होता है, तो एक कालजयी रचना का जन्म होता है। इसमें एक माँ का अपने बच्चे के प्रति निस्वार्थ प्रेम और एक बेटे का अपनी माँ के प्रति आदर व तड़प को वीडियो में बेहद ही खूबसूरती के साथ पिरोया गया है, जिसे देखकर हर किसी की आँखें नम हो जा रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘माँ’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में अजय (अज्जू) ने पुत्र का किरदार निभाया है और एक्ट्रेस शोभा गुप्ता का माँ का रोल में शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार संतोष उत्पाती ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनीत शाह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केशरवानी, डीओपी संतोष यादव, कोरियोग्राफर राजा बाबू, एडिटर जेवन जेना और विशाल हैं। डीआई दुष्यंत चौहान, मेकअप और हेयर विद्या, प्रोडक्शन हाउस बिलीव अस इंडिया प्रोडक्शंस ने प्रोडक्शन किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा से ऐसी कहानियों और गानों को दर्शकों के बीच लाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जो हमारी जड़ों, हमारे समाज और हमारे परिवार से जुड़ी हों। ‘माँ’ सिर्फ एक गीत नहीं है, बल्कि यह हर इंसान की अंतरात्मा की आवाज है। माँ शब्द में ही पूरी सृष्टि समाई हुई है।’ सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा कि ‘मेरे करियर में मैंने कई तरह के गाने गाए हैं, लेकिन ‘माँ’ लोकगीत मेरे दिल के सबसे करीब है। रिकॉर्डिंग स्टूडियो में जब मैं इस गाने को गा रही थी, तो मेरी आँखें खुद-ब-खुद नम हो गई थीं। इस गीत के शब्द सीधे दिल पर चोट करते हैं और इसका संगीत रूह को सुकून देने वाला है। मैं रत्नाकर कुमार सर का आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने भोजपुरी लोकगीतों के स्तर को इतना ऊंचा बनाए रखा है। मैं सभी भोजपुरी श्रोताओं से अपील करती हूँ कि वे इस गाने को अपना प्यार दें और अपनी माँ के प्रति सम्मान और प्रेम को इस गीत के जरिए महसूस करें।’ मशहूर पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह की आवाज में भोजपुरी लोकगीत ‘माँ’ ने श्रोताओं को किया भावुक Post navigation Top Leading Lawyer V. K. Dubey, Chairman Of Vkdl Npa Advisory Council, Receives Distinguished Honour At The 2nd International Bar & Bench Badminton Championship In London Samarth Panel Registers Resounding Victory in the Akhil Bharatiya Marathi Chitrapat Mahamandal Elections; Winning Candidates Express Special Gratitude to Producer Sanghamitra Tai Shripatrao Gaikwad