भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एक बार फिर दर्शकों के बीच धमाल मचा रही हैं। वह भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। इस गीत को मशहूर सिंगर सृष्टि भारती ने मधुर आवाज में गाया है। इस गाने में उनकी आवाज की खनक और गाने का रिदम हर किसी को भी झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं, विडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने दिलकश अदाओं और एनर्जेटिक डांस से गाने में चार चांद लगा दी हैं। इस गाने में माही श्रीवास्तव पारंपरिक भारतीय परिधान में ग्लैमरस लुक, चेहरे के बेहतरीन एक्सप्रेशन और डांस मूव्ज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। इस गाने में सिंगर और एक्ट्रेस की जुगलबंदी को भोजपुरी म्यूजिक लवर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। ये मजेदार भोजपुरी लोकगीत फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘मच्छरदनिया ए राजा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर रोहित वर्मा ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार सोनू सरगम (आरा) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘ठेठ भोजपुरिया अंदाज में बनाया गया ये गाना ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस लोकगीत में सिंगर सृष्टि भारती की आवाज सीधे श्रोताओं के दिलों तक पहुंच रही है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार डांस मूव्स से गाने में चार चांद लगा दिया है। ये गीत मनोरंजन से भरपूर और घर-परिवार से जुड़ा हुआ है।’ अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने का कांसेप्ट और मेकिंग कमाल का बनाया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतना बेहतरीन लोकगीत की मेकिंग किया है। इस सांग को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’ एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज़ Post navigation Dr. Basant Goel To Grace Asia Excellence & Leadership Awards 2026 As Distinguished Guest Celebrating Excellence. Inspiring Leadership