गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 20 सितंबर 2026 : भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में शुरू हो गई है। राघव कला एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का भव्य मुहूर्त आज गोरखपुर में ही विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ, और मुहूर्त के साथ ही पहले दिन की शूटिंग का श्रीगणेश भी कर दिया गया। यह शूटिंग लगातार कई दिनों तक गोरखपुर में ही चलेगी। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता एवं लेखक डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण, निर्देशक ब्रज भूषण, लीड अभिनेता आदित्य मोहन, अभिनेत्री मेघा श्री सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा, “आज हमारे लिए बहुत ही शुभ दिन है। ‘यार तोहपे कुर्बान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक इमोशन है जो सच्ची दोस्ती और प्यार को पर्दे पर जिंदा करेगी। इस फिल्म की आत्मा गोरखपुर की मिट्टी में बसती है, इसलिए हमने मुहूर्त के साथ शूटिंग की शुरुआत भी यहीं से की है।” फिल्म के हीरो आदित्य मोहन ने कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूँ। ‘यार तोहपे कुर्बान’ मेरी अब तक की सबसे इमोशनल और एक्शन से भरपूर फिल्म होने वाली है। दोस्ती पर कुर्बान होने की ये कहानी हर युवा को कनेक्ट करेगी। गोरखपुर के लोगों का प्यार हमेशा मिलता है, यहाँ शूटिंग करके बहुत अच्छा लग रहा है। मेघा श्री के साथ हमारी जोड़ी को दर्शक फिर से बहुत प्यार देंगे।” लेखक एवं निर्माता डॉ. ब्रजेन्द्र नारायण ने बताया, “इस फिल्म की कहानी हर युवा के दिल को छुएगी। इसमें रोमांस, एक्शन, पारिवारिक ड्रामा और दिल को छू लेने वाला संगीत होगा।” फिल्म में भोजपुरी की हिट जोड़ी आदित्य मोहन और मेघा श्री मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ विशाल त्रिपाठी, तमन्ना, अयाज खान, माया यादव, गिरीश शर्मा, हेमलता सिंह, अशोक महर्षि और इंद्रसेन यादव भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के गीत डॉ. रंजू सिन्हा, परमेश्वर प्रेमी और नियरा राजर्षि ने लिखे हैं और संगीत शिशिर पांडेय का है। भोजपुरी फिल्म “यार तोहपे कुर्बान” की शूटिंग आज से गोरखपुर में शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ हुआ श्रीगणेश Post navigation हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री ॐकारेश्वर साईं मंदिर दहीसर मुम्बई Women Entrepreneurship Subeena Subhan: A Kashmiri Woman Entrepreneur Redefining Fashion