कुशीनगर (उत्तरप्रदेश) : फिल्मी दुनिया की चकाचौंध सभी को आकर्षित करती हैं। दर्शक मुख्यतः मनोरंजन के लिए आकर्षित होते हैं। वहीं, इस क्षेत्र में निर्माण कार्य से जुड़े लोग यश, वैभव एवं मान – सम्मान के लिए जुड़ते हैं अथवा फिल्म इंडस्ट्री में कुछ करने की इच्छा व जुनून होता हैं। कई इस क्षेत्र में पहले से कामयाबी हासिल कर चुके शख्सियत से प्रेरित होकर आते हैं अथवा अपने शौक को आजीविका बनाने आते हैं। लेकिन, कुशीनगर उत्तरप्रदेश के अनिल शर्मा उनमें से नहीं हैं। अनिल शर्मा पेशे से इंजीनियर हैं और अभिनय में रुचि की वजह से आज निर्माता – निर्देशक भी बन चुके हैं। वर्तमान में अपने पेशे के साथ फिल्मों के निर्माण व निर्देशन कार्य को भी पूरा कर रहें हैं। कई भोजपुरी फिल्मों सहित वेब सीरीज और लघु फिल्मों का निर्माण – निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से ली। फिल्मों में आने का मकसद समाज को पारवारिक, सामाजिक और सभ्य दिशा देने वाली फिल्में देना हैं और प्रयास करना हैं कि अश्लील, फूहड़ व भद्दी फिल्में ना बनें। इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन से मिलें और प्रेरित हुए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में किसी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे और इसी क्रम में निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा की मुलाकात सर्किट हाउस में अमिताभ बच्चन से हुई। इस मुलाकात ने अनिल शर्मा को काफी प्रेरित किया और अभिनय में इनकी रुचि जागृत हुई। इन्होंने में मन बना लिया कि फिल्म के क्षेत्र में भी काम करेंगे। इसके बाद भोजपुरी फिल्म ” बलम परदेसिया ” के खलनायक बीरेंद्र से भी मिलें। उनके सुझाव से काफी प्रेरित हुए और मन की इच्छा बढ़ी एवं पूरी तरह से मन बना लिया कि अभिनय करेंगे। भोजपुरी फिल्म ” गंगा किनारे ” में मिला छोटा सा किरदार उन दिनों इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में भोजपुरी फिल्म ” गंगा किनारे ” की शूटिंग चल रही थी। अनिल शर्मा ने सोचा इस फिल्म में अभिनय को लेकर एक प्रयास किया जाए और पहली बार इस फिल्म से एक छोटा सा किरदार करने का मौका मिला। उस समय बहुत प्रसन्न हुए कि अब फिल्मों में भी एक शुरुआत कर लिए हैं। आगे का रास्ता भी निकल ही जाएगा। अभिनय के बाद बनें सहायक निर्देशक और फिर निर्माता – निर्देशक बतौर अभिनेता फिल्म ” गंगा किनारे ” में एक छोटा सा किरदार करने के बाद अनिल शर्मा को भोजपुरी फिल्म ” सईयां जी” में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार तो हुई, लेकिन किसी कारणवश रिलीज नहीं हो पाई। इसके बाद से अनिल शर्मा ने मन बनाया कि स्वयं निर्माण भी करेंगे और निर्देशन भी। जिसके पश्चात भोजपुरी गायक आलोक कुमार और अभिनेत्री कनक पांडेय को लेकर फिल्म ” हमर बेटी ” बनाई। कई शॉर्ट फिल्मों का भी निर्देशन किया। जिनमें ” सैनिक हिन्दुस्तानी “, ” प्रेम प्रतिज्ञा ” एवं अन्य शामिल हैं। वेब सीरीज रक्षक एवं सच्चाई का भी निर्देशन किया। जबकि, भोजपुरी फिल्म ” लागी ऐसी लगन ” का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा हैं। आगामी फिल्में जज साहब और पिपरा के छांव में की भी तैयारी चल रहीं हैं। बहुत जल्द इनकी शूटिंग शुरू होगी। अनिल शर्मा की शिक्षा, रुचि और नौकरी अनिल शर्मा मूलतः उत्तरप्रदेश के कुशीनगर से हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की हैं। शुरुआत में कई कंपनियों में बतौर इंजीनियर नौकरी किए और वर्तमान में डिप्टी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। फिल्म निर्माण – निर्देशन में रुचि हैं। जिसे करते रहना हैं और नौकरी के साथ इसे भी बरकरार रखना हैं। जब सेवानिवृत्त हो जाएंगे, फिर पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही काम करेंगे। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन से प्रेरित होकर अनिल शर्मा ने सिनेमा में किया पदार्पण | कई भोजपुरी फिल्मों, वेब सीरीज और लघु फिल्मों का कर चुके हैं निर्माण व निर्देशन Post navigation “FOUR VISIONS – ONE EXHIBITION” Art Exhibition By 4 Renowned Artists In Nehru Centre Art Gallery Uttar Pradesh State Legislature Pensioners Association Celebrates Vishwakarma Puja & Seva Sankalp Program on Prime Minister Narendra Modi’s Birthday; VKDL NPA Advisory Council Chairman Vinay Kumar Dubey Felicitated.