बहुत से नए कलाकार काम कर रहे हैं सीरीज “एक अधूरी कहानी” में बीएस अली की अपकमिंग सीरीज “एक अधूरी कहानी” में ढेर सारे नए कलाकारों का सिलेक्शन हुआ है। देश के कोने कोने से कलाकारों को सेलेक्ट करके उनकी ग्रूमिंग करके बीएस अली ने उन्हें इस सीरीज में काम दिया है। इस सीरीज में सौम्या कांबले, सूरज मल्लाह, करण शर्मा, सपना अधव आर्यन गुप्ता, फ्लोरा कलभोर, पार्थवी निर्मल, उरवा हाशमी, अनन्या गुप्ता, सुरेश जाधव, विनोद अवंगपुर, अविनाश सुरवड़े सहित कई उभरते कलाकारो ने बेहतरीन काम किया है। यह सभी आर्टिस्ट अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं। निर्माता निर्देशक बी एस अली की हॉरर सीरीज एक अधूरी कहानी की शूटिंग मुम्बई के विभिन्न लोकेशन्स में की जा रही है। यह 52 एपिसोड की सीरीज है जिसकी कहानी हॉरर और थ्रिलर का संगम है। निर्माता निर्देशक बी एस अली ने बताया कि यह सीरीज एक रियल घटना से प्रेरित है जिसका नाम है “एक अधूरी कहानी”। तेजी से बन रही इस सीरीज को लेकर बी एस अली बेहद उत्साहित हैं। सीरीज को जल्द एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने का प्लान है। उन्होंने कहा कि एक अधूरी कहानी दर्शको को बांध कर रखेगी और उन्हें कुछ सोचने पर भी मजबूर करेगी। इससे पहले फिल्म “लव स्टोरी” प्रोड्युस कर चुके निर्माता निर्देशक बी एस अली ने कहा कि हॉरर होने के बावजूद सीरीज में एंटरटेनमेंट का भी बड़ा स्कोप है और सीरीज में कई चीजे हैं। निर्माता निर्देशक बी एस अली ने यहां आगे बताया कि यह सीरीज बडी मेहनत और शिद्दत से बनाया है। इस सीरीज के आगे के एपिसोड्स की कास्टिंग जारी है। बहुत से नए कलाकार काम कर रहे हैं सीरीज “एक अधूरी कहानी” में Post navigation Bollywood Karaoke Musical Show Presented By SHREE SARASWATI MUSIC CO. Was Organized In Mumbai Inauguration Of The Indo Namibia Film And Cultural Forum During 8th GFDWN